वरिष्ठ गायत्री परिजन बैजनाथ सिंह का निधन, लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार

पूरनपुर। वरिष्ठ गायत्री परिजन रामपुरा मु. सबलपुर निवासी कु. बैजनाथ सिंह का कल बीमारी के चलते निधन हो गया। आज उनका लखनऊ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। गायत्री परिजनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके भाई अजय सिंह ने इसकी सूचना सोशल मीडिया पर शुभचिंतकों में साझा की। बैजनाथ सिंह माधोटांडा निवासी मशहूर शिकारी स्व. भारत सिंह के दामाद थे और गायत्री परिवार सहित कई संस्थाओं से जुड़े रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000