मुख्यमंत्री की घोषणा के 8 बड़े निर्माण कार्यो हेतु जनपद स्तर पर डीएम ने नामित किये नोडल अधिकारी
पीलीभीत। मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास से संबंधित की गई घोषणाओं में जनपद पीलीभीत के लिए 8 घोषणाऐं की गई हैं। जनपद पीलीभीत के लिए की गई घोषणाओं से संबंधित समस्त परियोजनाओं पर सतत् निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा उक्त प्राथमिक घोषणाओं को समयबद्ध सीमा में पूर्ण करने व कार्यो का नियमित पर्यवेक्षण के लिए प्रत्येक परियोजना पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो अपनी देखरेख में परियोजना के कार्यों को तेजी के साथ कराना सुनिश्चित करेंगे और समस्त योजनाओं की प्रगति समीक्षा प्रत्येक माह की 01 तारीख को अयोजित बैठक में समस्त नोडल अधिकारियों व संबंधित संस्था के द्वारा प्रस्तुत की जायेगी। ।
उपरोक्त कार्यों हेतु नामित नोडल अधिकारी
उप जिलाधिकारी सदर, अधिशसी अभियन्ता इलेक्ट्रिल एण्ड मैकेनिकल डिवीज, लोक निर्माण विभाग, बरेली द्वारा विधासभा क्षेत्र पीलीभीत में ट्रांसमिशन सबस्टशन का निर्माण की देखरेख की जायेगा।
नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक पीलीभीत (तकनीकी अधिकारी) द्वारा विधानसभा क्षेत्र पीलीभीत में योग वेलनेस सेन्टर की स्थापना की जायेगी।
नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी पूरनपुर, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड-1, पीलीभीत (तकनीकी अधिकारी) द्वारा विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर में राजकीय डिग्री काॅलेजी की स्थापना की देख रेख हेतु नामित किया गया है।
नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी पूरनपुर, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, प्रान्तीय खण्ड पीलीभीत (तकनीकी अधिकारी) द्वारा विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर में जनपद पीलीभीत में मण्डी समिति परिसर का आधुनिकीकरण किया जायेगा।
नामित नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी पूरनपुर, अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग पीलीभीत (तनकीनी अधिकारी) द्वारा विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर, जनपद पीलीभीत में लघु सेतु का निर्माण किया जायेगा।
नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई (शारदा खण्ड) पीलीभीत- (तकनीकी अधिकारी) द्वारा विधानसभा क्षेत्र पीलीभीत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की जायेगी।
नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी बीसलपुर, अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ खण्ड, पीलीभीत- (तकनीकी अधिकारी) द्वारा विधानसभा क्षेत्र बरखेड़ा जनपद पीलीभीत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की जायेगी।
नामित नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी बीसलपुर, अधिशासी अभियन्ता, उ0प्र0 जल निगम, पीलीभीत (तकनीकी अधिकारी) द्वारा विधानसभा क्षेत्र बीसलपुर, जनपद पीलीभीत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की जायेगी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें