♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महिला मोर्चा के बर्थडे प्रोग्राम में विधायक बाबूराम पासवान बोले मोदी ने बढ़ाया देश का मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ही नहीं विश्व में भारत को दी नई पहचान : बाबूराम पासवान

पूरनपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 जन्मदिवस पर भाजपा महिला मोर्चा के आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि भारत की ख्याति यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में बढ़ाई है। इस करोना काल में भी जनता की हर संभव मदद भी की है। उन्होंने देश हित के लिए ऐसे ऐसे फैसले लिए हैं जो इतिहास में दर्ज किए गए हैं। विधायक ने कहा कि देश में नारी शक्ति की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। नारी शक्ति के बिना मनुष्य ही नहीं देवता भी अधूरे हैं।

नारी शक्ति और पुरुष एक दूसरे के पूरक है इसीलिए हमें नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। विधायक ने इससे पूर्व जागृत गृहणी तिनिश की पुस्तक एक त्रासदी का विमोचन एवं मोदी जी के जन्म दिन के अवसर पर काव्य पाठ के साथ वृद्धों को फल वितरण किये। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष आशीष शुक्ला, अनिल सिंघल, त्रिभुवन शर्मा, बलवंत पासवान, रेनू, मधु खंडेलवाल, मनीषा खंडेलवाल, खुराना, उमा शर्मा, प्रवेश महाजन, किरण गुप्त, सीतादेवी, शालू खंडेलवाल, अनुकृति सिंघल , योगेश वर्मा शिवम् सिंघल आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्षा संगीता सिंघल ने किया। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000