
पीलीभीत के वरिष्ठ पत्रकार सतीश मिश्र को यूनिसेफ इंडिया ने गोहावटी में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर दिया “ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड”
असम के गोवाहाटी शहर में यूनिसेफ इंडिया ने लांच किया रेडियो फ़ॉर चाइल्ड का नार्थ ईस्ट चेप्टर, कार्यशाला में जुटी देश भर की रेडियो कम्युनिटी
पीलीभीत। महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण, कोविड-19 वेक्सीनेशन, मिशन इंद्र धनुष और पोषण पर जागरूकता बढ़ाने के लिए यूनिसेफ इंडिया द्वारा असम के गुवाहाटी शहर में रेडियो फ़ॉर चाइल्ड का नार्थ ईस्ट चैप्टर लांच किया गया। इस अवसर पर जागरूकता अभियान चलाने वाले रेडियो जर्नलिस्ट को पुरस्कृत भी किया गया। पीलीभीत जनपद के आकाशवाणी व दूरदर्शन के जिला संवाददाता सतीश मिश्र को राष्ट्रीय स्तर का ओवरआल बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया गया। इस पर श्री मिश्र को बधाइयाँ मिल रहीं हैं। इस दौरान रेडियो कम्युनिटी के लिए मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें काफी उपयोगी जानकारी दी गई।
इस लिंक से देखें वीडियो बुलेटिन-
यूनिसेफ इंडिया, एसएसडीएस व यूएस एआईडी इंडिया द्वारा गोवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में दो दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन यूनिसेफ इंडिया द्वारा किया गया। जिसमें असम सरकार के अपर मुख्य सचिव आइएएस मनिंदर सिंह ने रेडियो फॉर चाइल्ड के नार्थ ईस्ट चैप्टर को लांच किया। उन्होंने बच्चों व महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा भी की और देशभर से आए आकाशवाणी व दूरदर्शन के जिला संवाददाताओं सहित कई रेडियो प्रोफेशनल को सम्मानित भी किया। इसमें पीलीभीत के आकाशवाणी दूरदर्शन के जिला संवाददाता सतीश मिश्र को ऑल ओवर बेस्ट परफॉर्मर का अवार्ड अपर मुख्य सचिव ने सौंपा। सुनिये अपर मुख्य सचिव का सम्बोधन-
सुल्तानपुर जनपद के आकाशवाणी दूरदर्शन के संवाददाता दर्शन साहू, रायबरेली के सुधीर त्रिपाठी जालौन की सुनीता सिंह एडवोकेट, हाथरस की मनीषा उपाध्याय, शामली के अनुज सैनी, मुजफ्फरनगर के रणवीर सैनी आदि को भी पुरस्कृत किया गया। कुल 5 केटेगिरी में पुरस्कार दिए गए।
सुनिये सतीश मिश्र के कार्यक्रम को लेकर विचार-
https://youtube.com/shorts/xXy2o68zcvE?feature=share
पोषण पर तुरंत लिखा गीत भी सतीश मिश्र ने सुनाया-
इस मौके पर यूनिसेफ इंडिया की कम्युनिकेशन ऑफिसर (मीडिया) सोनिया सरकार, एसएसडीएस के चेयरमैन व अभय शंकर गौड़, कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट असम व नार्थ ईस्ट
पूर्वी मल्होत्रा, कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट अलका गुप्ता, हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉक्टर अशोक कुमार राय, यूनिसेफ असम व नार्थ ईस्ट स्टेट की चीफ डॉक्टर मधुलिका जोनाथन व जाफ़रीन चौधरी ने उपयोगी जानकारी दी। एसएसडीएस के चेयरमेन अभय शंकर गौड़ ने सुदूर दुर्गम इलाकों में रेडियो की पहुंच व उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोगों को जागरूक करने में रेडियो अहम भूमिका निभा रहा है।
इस लिंक से सुनें उनकी बात-
दो दिन तक चली इस कार्यशाला में महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण, पोषण, मिशन इंद्रधनुष, कोविड-19 टीकाकरण आदि पर उपयोगी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई।
ग्रुप 6 द्वारा बनाया प्रोजेक्ट इस लिंक से देखें व सुनें-
इस कार्यशाला में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा व मध्य प्रदेश सहित कई प्रदेशों के रेडियो प्रोफेशनल पहुंचे थे। सभी ने बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस लिंक से अंग्रेजी में सुनें बुलेटिंन-
2017 में मिला था रेडियो फ़ॉर चाइल्ड अवार्ड
पयहां बता दें कि पीलीभीत के आकाशवाणी व दूरदर्शन संवाददाता सतीश मिश्र को वर्ष 2017 में यूनिसेफ द्वारा रेडियो फॉर चाइल्ड अवार्ड दिया गया था। जो मुम्बई में फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित द्वारा भव्य समारोह में उन्हें प्रदान किया गया था। इसके अलावा नोयडा व मुम्बई के वर्ष 2021 व 2022 के कार्यक्रमों में भी उन्हें यूनिसेफ व रेडियो फ़ॉर चाइल्ड द्वारा बेहतर कार्यो हेतु पुरस्कृत किया जा चुका है।
इस लिंक से हिंदी में सुनिये पूरा वीडियो बुलेटिंन-