सांसद वरुण गांधी ने बढाया महिला स्वयं सहायता समूहों का हौसला

गपूरनपुर। गन्ना विकास परिषद पूरनपुर के ग्राम सिमरिया ता0 महाराजपुर में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा वड चिप पद्धति के माध्यम से उन्नत शील गन्ना प्रजातियों की पौध तैयार कर उसके वितरण की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद पीलीभीत वरुण गांधी द्वारा गन्ना विभाग की स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना की प्रशंसा की गई एवं जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत के निर्देशन में जनपद में स्थापित महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्य प्रणाली को गन्ना प्रजातियों के बीज बदलाव एवं नई गन्ना प्रजातियों की पौध का महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा वितरण को क्षेत्रीय स्तर पर विभाग द्वारा किए गए। इस प्रयास को गन्ना खेती बीज बदलाव कार्यक्रम में मील का पत्थर बताया। उप गन्ना आयुक्त एवं जिला गन्ना अधिकारी के निर्देशन में

गन्ना विकास परिषद पूरनपुर द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को जनपद पीलीभीत में गन्ना बाहुल्य प्रत्येक न्याय पंचायत पर चलाने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में सांसद द्वारा स्वयं वड चिप कटर द्वारा वड चिप निकालने एवं पोट्रे में बीज उपचारित करने के उपरांत वड चिप को रखने की प्रणाली का गहन अवलोकन किया गया। सांसद द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बार्ता भी की गई एवं गन्ना विभाग की इस योजना को वर्तमान समय की जरूरत वताया ।।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000