खेत में खड़ी गन्ने की फसल उजाड़ी, पुलिस को दी तहरीर
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना छेत्र के हरीपुर किशनपुर में खड़ी पूर्व प्रधान रामनाथ की करीब डेढ़ दो बीघा गन्ने की फसल कुछ लोगों ने अगौला व गन्ना काटकर उजाड़ दी। इसकी सूचना सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज महेश सिंह व सेहरामऊ एसओ पुष्कर सिंह को दी गई। तहरीर में हरीपुर व तारकोठी जाजीपुर के कुछ लोगों व महिलाओं पर गन्ना उजाड़ने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि आज चौथी बार फसल उजड़ने को उक्त लोग पहुंचे थे। पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले।
एसओ पुष्कर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।