सेंटर पर धान न बिके तो 05882-257733 व मो. नं. 9457656174 पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत

पीलीभीत। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि धान खरीद-2020-21 से सम्बन्धित शासनादेशों का अनुपालन कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा किसानों की धान खरीद से सम्बन्धित समस्याओं के निदान हेतु धान खरीद केन्द्र कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उक्त कन्ट्रोल रूम का दूरभाष संख्या- 05882-257733 एवं मोबाइल नम्बर-9457656174 है।
उक्त कन्ट्रोल रूम में धान खरीद से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु कृषक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के मध्य उपरोक्त वर्णित नम्बरो पर शिकायत दर्ज कराने के उपरान्त अधिकतम 30 मिनट की अवधि में शिकायत का नियमानुसार निस्तारण प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000