पीलीभीत में ब्राह्मणों की आत्मा की शांति हेतु किया गया सामूहिक यज्ञ

 

पीलीभीत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याओं पर उनकी आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया। पूजन और हवन करके मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और ब्राह्मणों की हत्याओं को रोके जाने के लिए सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने की निंदा की।
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही ब्राह्मणों की हत्याओं की न्यायिक जांच के लिए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश ने जिला इकाइयों के माध्यम से ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम दिया गया था। लेकिन सरकार द्वारा आज तक ब्राह्मणों की निरन्तर जारी हत्याओं को रोकने हेतु कोई कदम नहीं उठाया गया। इसी परिपेक्ष में ब्राह्मण हुतात्माओं  की शांति के लिए आज जिला कार्यकारिणी द्वारा सामुहिक यज्ञ श्री गौरी शंकर मन्दिर यज्ञ शाला में आयोजित किया गया।
जिला अध्यक्ष अशोक वाजपेई ने कहा कि काफी समय से उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याएं, दमन, उत्पीड़न और उपेक्षा हो रही है। उत्तर प्रदेश की 18 प्रतिशत आबादी वाला ब्राह्मण समाज स्वयं को ठगा हुआ अनुभव कर रहा है। उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण समाज में निरंतर असंतोष और आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, इसलिए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा इस पूरी स्थिति को सरकार के समक्ष रह चुकी है। मांग है कि ब्राह्मण एवं ब्राह्मणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जातिगत और धार्मिक आधार पर गठित आयोगों को समाप्त किया जाए या सवर्ण आयोग का गठन किया जाए। मंदिर के पुजारियों महंतों को मासिक मानदेय दिया जाए। ब्राह्मणों युवाओं की योग्यता की उपेक्षा बंद की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार एक माह के अंदर ब्राह्मण समाज की मांगे पूरी नहीं करती है। तो अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में क्रमिक अनशन और भूख हड़ताल और धर्म धरना प्रदर्शन करेगी।यज्ञ में जिलाध्यक्ष अशोक बाजपेई, नगर अध्यक्ष संजय पांडे, युवा जिलाध्यक्ष आकाश नारायण पाराशर, राजीव राय, अमित अवस्थी, प्रकाश अग्निहोत्री, विकास दिक्षित, सर्वेश शर्मा, पियूष शुक्ला, राधे शर्मा, अवधेश पाठक, अशोक पाठक, ज्ञानेंद्र मोहन दीक्षित, भारत भूषण पांडे, शिव मोहन शास्त्री, कपिल तिवारी सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image