न्यूरिया क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप, तेंदुए ने राहगीर पर पीछे से किया हमला, बाल बाल बचे।

पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र के हरकृष्णापुर गांव के निकट गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ आए दिन यहां पर दिखता रहता है । शाम रंजीत फोटो स्टूडियो संचालक रघुवीर सिंह व उनके साथ में एक सोहन सिंह न्यूरिया से अपनी दुकान बंद करके घर पड़री आ रहे थे। तभी हरकिशनापुर के पास आत्माराम के गन्ने के खेत में तेंदुआ छिपा बैठा हुआ था। रघुवीर सिंह पर तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। गाड़ी स्पीड में होने के चलते रघुवीर सिंह बाल-बाल बच गए । वही उनके पीछे एक रम्प्यूरिया निवासी बंगाली को भी झपट दिया। जिसे गांव बालो ने चीख-पुकार मचाकर बचाया। वही मौके पर डर की वजह से उसकी गाड़ी भी गिर गई। चीख-पुकार मचने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। गांव के लोगों ने लाठी-डंडों के सहारे बमुश्किल तेंदुए को भगाया। इससे पहले सुबह में 8:00 बजे रूपलाल पासवान व लक्ष्मी पासवान ने तेंदुए को देखा था जोकि सेवाराम के खेत में दिखा। तेंदुए के लगातार देखने से आस-पास के गांव में हड़कंप मचा हुआ है । सूचना पर टाइगर रिजर्व का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों में रोष जताया जा रहा है।

रिपोर्ट-शैलेन्द्र शर्मा व्यस्त

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000