भाजपा ने महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने से इंकार किया, शिवसेना पर जनादेश के साथ विश्‍वासघात करने का लगाया आरोप

#समाचार_संध्या

** भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने से इंकार किया। शिवसेना पर जनादेश के साथ विश्‍वासघात का आरोप लगाया।

** झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की।

** धर्म गुरुओं ने राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक की। अयोध्‍या फैसले के बाद शांति और व्‍यवस्‍था कायम रखने में पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

** अमरीका की एक अदालत ने पति या पत्‍नी को वर्क परमिट देने वाला एच-वन बी वीज़ा नियम बरकरार रखा।

** भारतीय निशानेबाज़ों ने 2020 तोक्‍यो ओ‍लंपिक्‍स के लिए रिकॉर्ड 15 कोटा स्‍थान हासिल किए।

अब समाचार विस्तार से-

@AIR

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000