मोठी और महावत जाति के लोगों को दिए जाएं अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र

 

-प्रमाणपत्र न बनाने की ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया

– मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

पूरनपुर। विधानसभा क्षेत्र में मोठियों और महावत जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जा रहा है। इसके चलते यह लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विधायक बाबूराम पासवान ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अवगत कराया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में महावत जो खरोट जाति एससी में आते हैं और मोठी जो पासी जाति के हैं इन लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते उन्हें सरकारी योजनाओं व आरक्षण आदि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे संबंधित जातियों के लोग काफी परेशान हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इन दोनों जातियों के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दूसरे जनपदों की भांति बनाया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र प्रमाणपत्र दिलवाने की बात कही।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000