पूरनपुर मंडी में कम धान सेंटर लगने से किसान नेता वीएम सिंह खफा, बोले किसानों का दुख हमारा दुख

पूरनपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के संयोजक बीएम सिंह एमएसपी अधिकार दिवस पर पूरनपुर मंडी समिति में पहुंचे। किसानों को संबोधित कर बी एम सिंह ने किसानों के दुख को अपना दुख बताया। उन्होंने मंडी में केवल तीन क्रय केंद्र लगने पर कड़ी नाराजगी जताई है।

किसानों को संबोधित करने के बाद बीएम सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मंडी के सरकारी क्रय केंद्रों पर पहुंचकर धान खरीद की हकीकत जानी। एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी आरएफसी क्रय केंद्र पर बारह सौ कुतंल धान खरीदा गया। इस पर उन्होंने एसडीएम राजेंद्र प्रसाद मंडी सचिव विजन बालियान से नाराजगी जताकर खरीद बढ़ाने को कहा। बीएम सिंह ने डिप्टी आरएमओ अविनाश झा से फोन पर बात कर मंडी में तीन क्रय केंद्रों से बढ़ाकर 12 करने की बात कही।

इस पर डिप्टी आरएमओ ने जल्द समस्या का समाधान का आश्वासन दिया है। बी एम सिंह ने कहा किसानों को परेशानी होने पर अधिकारी भी परेशान हो जाएंगे। जल्द समस्या का समाधान न होने पर अधिकारियों को कोर्ट में घसीटने की बात कही। उन्होंने हाल ही में किसान विरोधी तीन बिल पास होने पर मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया। इसके अलावा सपा, कांग्रेस पर भी कटाक्ष किए। किसानों को संबोधित करने के बाद किसान नेता ने मंडी के सरकारी क्रय केंद्र पर पहुंचकर खरीद की जानकारी ली। लक्ष्य के सापेक्ष कम धान खरीद पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाकर मंडी में एक दर्जन सेंटर लगाने की बात कही है। इस पर तीन अतिरिक्त क्रय केंद्र लगाने के अधिकारियों ने सहमति जताई है। किसानों को परेशान करने पर बी एम सिंह ने उग्र आंदोलन की बात कही है। इस दौरान कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय किसान मजदूर यूनियन सहित कई किसान संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।

रिपोर्ट शैलेंद्र शर्मा व्यस्त

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000