महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर केक काटकर मनाई खुशी

अग्रवाल सभा की तरफ से किया गया पूजन, जलाए दीए
पूरनपुर।
महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर पूरनपुर में अग्रवाल समाज के लोगों ने धूमधाम से जयंती मनाई। लोगों ने उनके चित्र का पूजन कर केक काटते हुए खुशी मनाई।
पिछले सालों की तरह इस बार भी अग्रवाल सभा की तरफ से महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर नगर के अशोक कॉलोनी स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर पर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत कार्यक्रम किया गया। इसमें अग्रवाल समाज की महिलाओं और पुरुषों ने अग्रसेन जी के चित्र के सामने पुष्प अर्पित किए और उनका पूजन किया। अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आए हुए सभी लोगों ने दीप जलाकर उनके जन्मदिवस की खुशी मनाई। केक भी काटा गया और कई फन गेम के जरिए लोगों से उनके जीवन चरित्र पर संगीता सिंघल ने प्रश्न भी पूछे। सही जवाब देने वालों को उपहार दिए गए। वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र को लेकर विचार भी रखें।महिला सभा की अध्यक्ष संगीता सिंघल ने महाराजा

अग्रसेन की जीवनी सुनाते हुए सभी को उनके जीवन आदर्शों पर चलने की सलाह दी। नवीन अग्रवाल ने भी सभी को उनके जीवन आदर्श को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, संगीता सिंघल, सुनील अग्रवाल बिट्टू, नीरज जैन, सचिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, नरेंद्र जैन, संजीव अग्रवाल, रवि

अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, दीपक बंसल, नितिन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अंकुश, नीतीश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संदीप, सुधीर के अलावा महिला मंडल की महिलाएं भी मौजूद रही।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000