महिला सुरक्षा के बारे में किया गया जागरूक

पीलीभीत। महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय कनाकोर, आदर्श बालिका विद्यालय कनाकोर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनाकोर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनाकोर, कनाकोर इण्टर कालेज, जूनियर हाईस्कूल सुभाष चन्द्र बोझ परसिया, प्राथमिक विद्यालय परसिया, मदर्स पब्लिक स्कूल बीसलपुर, आदर्श डिग्री कालेज बरखेड़ा, वैदिक कन्या इण्टर कालेज ललौरीखेड़ा, चौधरी निहाल सिंह कॉलेज ललौरीखेड़ा, चौधरी निहाल सिंह डिग्री कालेज ललौरीखेड़ा, में जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में थानाध्यक्ष व उनकी पुलिस टीम, महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी, परामर्शदाता, सामाजिक कार्यकर्ता, आउटरिच कार्यकर्ता, महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी, जिला समन्यवक, चाईल्ड लाईन काआर्डिनेटर और उनकी टीम उपस्थित रहे। इन सभी के द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।

रिपोर्ट-अजय गुप्ता

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000