घनश्यामपुर में नारी सशक्तिकरण व कोविड-19 के बारे में महिलाओं को दी जानकारी

*खुद की इच्छा शक्ति के सामने परास्त होगा दुराचारी*

बिलसंडा। गांव-गांव जाकर नारी सशक्तिकरण व कोविड-19 के बारे में दी गई सूचना कमलाराम सांस्कृतिक शिक्षा कल्याण समिति शाहजहांपुर की टीम मुखिया धर्मेंद्र कुमार के साथ भारतेंदु नाट्य अकैडमी लखनऊ के आर्टिस्ट पवन शर्मा व उनके सहयोगी रजत मिश्रा, राहुल शर्मा, श्याम सिंह,बंटू भारती, महिमा शर्मा, ने गांव गांव में जाकर महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाया जा रहा अभियान नारी सशक्तिकरण जिस में जानकारी देते हुए कहा महिला शक्ति सुरक्षा के जन जागरूकता कार्यक्रम जिले में चलाए जा रहे हैं। कहा कि नारी शक्ति पर इतनी क्षमता है कि जब वह अपने रूप में आती है तो अपने आप में अपना रूप धारण कर लेती हैं तो दुर्दांत समाप्त हो जाते हैं। छात्राएं फाइटर प्लेन भी चला रही हैं अपने आप को मजबूत करें तो कोई भी दुराचारी साहस नहीं कर पाएगा। महिलाओं से कहा कि बालिकाओं से ज्यादा बालकों को समझाएं।

सुमंगला योजना के तहत बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक का लाभ प्रदान किया जाता है महिलाओं को जागरूकता हेतु महिला हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वा एंबुलेंस 102, अन्य मोबाइल नंबर महिलाओं को बताएं कोविड-19 को लेकर बचाव के लिए “2 गज की दूरी मास्क है जरूरी” लोगों को जागरूकता करते हुए बाहर निकलने से पहले फेस पर मास्क और समय-समय पर हाथ धोने के लिए बताया गया।

रिपोर्ट-रजत मिश्रा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000