पूरनपुर मंडी फुल, मंडी के गेट किसानों के लिए बंद, कटाई रुकी, मचा हाहाकार

पूरनपुर। अभी तक मानसून सीजन में टाइगर रिजर्व को ही पर्यटकों के लिए बंद किया जाता था परंतु इस बार काफी कुछ उल्टा है। भरे सीजन में पूरनपुर मंडी किसानों के लिए बंद है। मंडी समिति के दरवाजे किसानों के लिए फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई एसडीएम के आदेश पर की गई है ।मंडी सचिव ने बताया कि करीब 10000 कुंतल धान मंडी समिति में पहले से ही पड़ा हुआ है। इस धान की तौल होने तक मंडी के गेट उप जिलाधिकारी के आदेश पर बंद कर दिए गए हैं।

इसके चलते हाहाकार मचा हुआ है। मंडी में ताले लगने से धान का बाजार और अधिक गिर गया है। किसानों ने धान की कटाई बंद कर दी है। किसानों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का तर्क है कि मंडी में जिन किसानों का धान लगा है वे अपने ढेर ना बढ़ा सकें और कोई गड़बड़ी ना हो इसलिए मंडी के गेट बंद किए गए हैं।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000