धान खरीद सुधारने में नाकाम अफसर खो रहे आपा, घटमपुर में भाजपा नेता व एसडीएम में हॉट टॉक

पूरनपुर। धान खरीद सुधारने का नाम नहीं ले रही है। ज्यूँ ज्यूँ हालात बिगड़ते जा रहे हैं अधिकारियों के तेवर भी उसी अंदाज में तेज होते जा रहे हैं। आज घाटमपुर में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम की भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद वर्मा से हॉट टॉक हुई।  एसडीएम ने सेंटर इंचार्ज को जेल भेजने की धमकी दी जिस पर श्री वर्मा ने कहा कि पहले बारदाना तो भेजिए जब बरदाना ही नहीं होगा तो तौल कैसे होगी। इस पर एसडीएम ने कहा कि तुम खुद बारदाना लेकर आओ। सेंटर उठाकर मंडी में शिफ्ट करने की बात कही जिसका लोगों ने विरोध किया। देखिये वीडियो-

आरोप है कि एसडीएम ने कहा कि पुलिस लेकर आऊंगा और सेंटर उखाड़कर ले जाऊंगा। इससे भाजपा नेताओं में आक्रोश है। मामले की शिकायत ट्वीटर पर उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। 

https://twitter.com/PrshantSharma10/status/1319254390469914624?s=08

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000