सेहरामऊ उत्तरी में सक्रिय हुई एंटी रोमियों टीम, भागेंगे मनचले

पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी की एंटी रोमियो टीम महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय दिख रही है। टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।
मंगलवार सेहरामऊ उत्तरी की एंटी रोमियो टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर जोगराजपुर ,बबरौआ, महादेव,मढ़ाखुर्द कला, दौलतपुर सहित क्षेत्र के तमाम गाँवो में नारी सशक्तिकरण व मिशन शक्ति अभियान के संबंध में घूम घूम कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया एवं महिलाओं व बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा‌। मिशन शक्ति व महिला सशक्तिकरण के संबंध में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर, 1090,102,112,एवं 1098 सोशल मीडिया एवं साइबर सुरक्षा में बरती जाने वाली सावधानियो से अवगत कराया। उनको स्वाबलम्बी, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति,जन जागरूकता,आत्मरक्षा की कला पैदा करने के लिए वूमेन पावर लाइन 1090 महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस सहायता 112 चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 स्वास्थ्य सेवा 102 एंबुलेंस सेवा 108 के साथ-साथ बाल संरक्षण अधिनियम आदि कानून एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।इस मौके , कांस्टेबल अंशुल कुमार, व महिला कांस्टेबल सोनी व नेहा मौजूद रही। (साभार-विकास सिंह)

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000