सिविल बार के उत्थान को उठाऊंगा ठोस कदम: सुरेंद्र मोहन
*बीसलपुर*। सिविल बार एसोसिएशन बीसलपुर के सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन सक्सेना एडवोकेट ने अधिवक्ता साथियों के सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों और प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित करूंगा। बार के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए जाएगे और अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। श्री सक्सेना ने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। जिससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
*सिविल बार एसो सुरेन्द्र मोहन बने अध्यक्ष*
*अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत*
*बीसलपुर*। सिविल बार एसोसिएशन बीसलपुर की नवीन कार्यकारिणी के लिए सर्वेश सक्सेना – संरक्षण, सुरेंद्र मोहन सक्सेना एडवोकेट- अध्यक्ष, सियाराम माथुर – महासचिव, संजय दुबे- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज कुमार कश्यप- उपाध्यक्ष, अनिल कुमार मिश्रा – कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय गंगवार – सहसचिव, श्रीपाल दिनकर – कोषाधयक्ष चुने गए हैं। पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह को कार्यकारणी सदस्य चुना गया है। नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तराई की आवाज के अध्यक्ष चंद्रपाल मौर्य ने भी अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन सक्सेना और महासचिव सियाराम माथुर सहित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके अलावा अधिवक्ताओं में अनिल मिश्रा,राजेश कुमार,सुशील सिंह, इमरान अहमद,रितेश कुमार दुबे, अमित कुमार भारद्वाज, रामकुमार गंगवार, ऋषिराज गंगवार, अनूप मिश्रा, यज्ञदेव गंगवार, संतोष कुमार, देवेश वाजपेई, संतोष वर्मा, तरूण सक्सेना, मुकेश सक्सेना, सुमित कुमार,हजारी लाल, रवींद्र पाल सागर, हरिशंकर तिवारी,उमेश चंद्र शुक्ला, अशफाक अहमद, वालजीत सहित सभी अधिवक्ताओं में जोरदार स्वागत किया।
*रिपोर्ट मुकेश सक्सेना एडवोकेट*