सड़क दुर्घटना में वाइक सवार युवक की मौत
पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी के क्षेत्र के एक गांव से मजदूरी करके लौट रहे ग्रामीण की बाइक फिसल जाने से सडक पर गिर कर मौत हो गयी
क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर के मजरा नजीरगंज निवासी नंदलाल (22) पुत्र रामकेशन प्रतिदिन एक सिख फार्मर के यहां मजदूरी करने जाया करता था। शुक्रवार रात भी वह रोज की भांति मजदूरी करके लौट रहा था। उसी समय उसकी बाइक गांव के नजदीक ही सडक पर फिसल गयी और वह बुरी तरह घायल हो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। इस पर वही भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये। परिजन उसे उपचार के लिए ले जाते इससे पहले ही उसकी मौत हो गयी। जिसकी सूचना सेहरामऊ पुलिस को दी गयी। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। (रिपोर्ट-प्रदीप मिश्र)
