शाम से शुरू हुई बरसात, मंडी व सेंटरों पर पड़ा धान खराब होने की आशंका से सहमे किसान
पीलीभीत। गोवर्धन पूजा पर शाम को शुरू हुई बरसात उन किसानों के लिए नासूर बनती जा रही है जिनका धान या तो सेंटरों पर पड़ा है या मंडी में व मंडी के बाहर ट्रालियों में धान मौजूद है। ऐसे किसानों का धान खराब होने की आशंका से सभी सहमे हुए हैं।

कुर्रैया निवासी भाजपा नेता शोभित शुक्ला ने बताया कि कुर्रैया क्रय केंद्र पर पिछले 27 दिनों से धान लेकर मौजूद किसानों को बारिश से झटका लगा है। देखिये खुद धान बचाने में जुट गए किसान-
बारिश में फसल के साथ रहने को मजबूर हैं किसान। सरकारी क्रय केंद्र पर मौजूद है आधा दर्जन से अधिक किसान। पूरनपुर में धान खरीद की दुर्दशा, सेंटर पर त्रिपाल का भी अभाव बना हुआ है।