भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जितेन्द्र कुमार सैनी मीडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत, मिल रहीं बधाइयाँ

पीलीभीत । भारतीय किसान यूनियन भानु के साथ जितेन्द्र कुमार सैनी के कार्यो की सराहना करते हुए, राष्ट्रीय सचिव सुरेश बाबू मिश्र ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में जितेन्द्र कुमार सैनी के किसानों के प्रति सराहनीय कार्य को देखते हुए,भारतीय किसान यूनियन भानु का मीडिया प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है । साथ ही यूनियन ने मनोनीत मीडिया प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष से अब और अधिक मेहनत के साथ कार्य करने के लिए आशा और विश्वास करते हुए शुभकामनाएं दी गई ।
मनोनीत मीडिया प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने कहा है कि जनपद में भारतीय किसान यूनियन भानु का मीडिया प्रकोष्ठ का जल्द से जल्द विस्तार किया जायेगा, और जनपद के ब्लाकों में किए गए भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया जायेगा और मीडिया के माध्यम से किसानों की आवाज को और बुलंद किया जायेगा, भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाते हुए, उनकी पोल खोलकर उनको दण्डित कराया जायेगा।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000