घुँघचाई क्षेत्र में भी हर्षोल्लास से मनाया गया छठ महापर्व, हरदोई ब्रांच नहर के किनारे रही चहलपहल

घुंघचाई। उगते सूर्य को व्रत धारी महिलाओं ने जल चढ़ाया और परिवार के साथ ही पति और संतानों की सुख समृद्धि की कामना की गई कई जगह यह कार्यक्रम पारंपरिक तरीके से निभाए गए छठ वेदियों के पास व्रत धारण किए हुई महिलाओं ने जल में खड़े होकर पूजा अर्चना की महिलाओं द्वारा पारंपरिक तरीके से मंगल गीत गाए गए देर शाम तक भंडारों का आयोजन चलता रहा। हरदोई ब्रांच नहर के विभिन्न घाटों पर छठ पूजा को लेकर के पहले से ही बड़े कार्यक्रम करने के लिए तैयारियां पूरी की गई थी इस दौरान शुक्रवार की शाम को ढलते सूर्य को व्रत धारी महिलाओं द्वारा जल चढ़ाया गया और पूजा पद्धति का दौर देर रात तक चलता रहा शनिवार की सुबह व्रत धारी महिलाएं अल सुबह ही विभिन्न घाटों पर पहुंची और हरदोई ब्रांच नहर के पानी में खड़े होकर के परिवार और संतानों की कुशलता के लिए छठ मैया से कामना की गई इस दौरान महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए गए बैंड बाजों की धुन पर लोग मदमस्त देखे गए वातावरण भक्ति में था और हर तरफ छठ मैया के जयकारों से लोग अपने को वातावरण में भक्ति में होने का संकेत दे रहे थे सूर्य निकलते ही व्रत धारी महिलाओं ने रख दिया इस दौरान पुरोहित और व्रत धारी महिलाओं के पतियों ने जल दे करके उनके व्रत को खुलवाया वही कई विभिन्न घाटों पर सामूहिक रूप से मुंडन संस्कार के कार्यक्रम भी बड़े पैमाने पर किए गए थे पूर्वांचल के लोगों की मान्यता है कि छठ मैया की पूजा के बाद ही सभी शादी विवाह के कार्यक्रम

और मुंडन संस्कार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता है इस दौरान लोगों में विशेष भक्ति भाव देखा गया इस पूजा अर्चना को देखने के लिए आस पड़ोस के गांव से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे पूर्वांचल की परंपरा और उसके पारंपरिक तरीके से निभाने की पद्धति को लोग देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे इस दौरान देर शाम तक विशाल भंडारों का आयोजन चलता रहा।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000