विष्णु महायज्ञ में दीं आहुतियां, पूर्णाहुति 27 को

-कथावाचक ने सुनाई राम वनगमन की कथा, भंडारा 28 को होगा

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम सोंधा में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के छठे दिन यजमानों ने आहुतियां समर्पित कीं। कथावाचक ने राम वन गमन लीला का वर्णन करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों ने बताया कि 27 नवंबर को यज्ञ में पूर्णाहुति दी जाएगी और 28 नवंबर को भंडारे के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ की परिक्रमा करके व कथा का रसपान करके पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

सोंधा के भुइहार बाबा देवस्थल पर इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञाचार्य पंडित अनिल शास्त्री की अगुवाई में वैदिक मंडल के पंडित अंशुल शास्त्री आदि यज्ञ करवा रहे हैं। सुबह से ही परिक्रमा करने वालों की भीड़ देव स्थल पर लग जाती है। यजमान देवसरन, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, निर्भान सिंह, अमर सिंह, श्याम सुंदर आदि के द्वारा आहुतियां दी जा रही हैं। कथावाचक पंडित संजय शुक्ला द्वारा बुधवार की रात राम वन गमन लीला का वर्णन किया गया। कथावाचक शुभम तिवारी द्वारा कथा के अलावा कई सुंदर भजन प्रस्तुत करके आरती कराई गई। प्रसाद वितरण के बाद श्रद्धालु घरों को रवाना हुए। आयोजक मंडल के शेर सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को पूर्णाहुति और 28 को भंडारे के साथ कार्यक्रम पूर्ण होगा। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

सपहा में चल रही भागवत कथा का समापन

ग्राम सपहा के देवी स्थान मंदिर के पास गांव के कुलदीप द्वारा भागवत कथा का आयोजन कराया गया था। जिसमें एटा से आए पंडित विपिन बिहारी शास्त्री द्वारा कथा सुनाई गई। 7 दिन तक काफी अधिक भीड़ यहां उमड़ी। बुधवार शाम को भी उन्होंने प्रवचन किया। इसके साथ ही यह कार्यक्रम पूर्ण हो गया। कथा के साथ सजाई गई सुंदर झांकियां लोगों को काफी पसंद आईं।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000