कुएं में गिरी गाय, सांसत में आई जान, ग्रामीणों ने मशक्कत कर निकाला

घुंघचाई। आवारा पशु के हमले से भागी गाय पड़ोस के ही कुएं में जा गिरी। शोर-शराबे के बाद सजग हुए ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और बमुश्किल गाय को घायल अवस्था में बाहर निकाला जा सका। आवारा पशु लोगों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। बंदर आवारा पशु के अलावा जंगली जंतु जंगल से बाहर आकर के किसानों का जमकर नुकसान कर रहे हैं। लोगों की शिकायत के बावजूद कोई सुनने को तैयार नहीं है।

घुंघचाई गांव निवासी रामभरोसे शुक्ला ने अपनी पशुशाला से अपना पालतू मवेशी बाहर निकाला था और उसे चारा डालने के लिए अंदर गए थे। इसी दौरान आवारा पशु झुंड के साथ गाय के करीब पहुंचे और उस पर हमलावर हो गए। गाय अपना बचाव करने के लिए भागी लेकिन वह बराबर के एक कुएं में जाकर गिर गई। तेज आवाज के साथ आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। जब कुएं में मवेशी को चीखता चिल्लाता पाया गया तो लोगों ने उसे निकालने के प्रयास तेज किए। ग्रामीणों ने कड़े प्रयास कर गाय को बमुश्किल बाहर निकाला। इस दौरान ब्रज कुमार शुक्ला के प्रयासों की लोगों ने काफी तारीफ भी की और जो भी गाय को कुएं से बाहर निकालने में सहयोगी रहे उनको भी लोगों ने काफी सराहा। गाय कुएं से बाहर आ गई लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिस के उपचार के लिए स्थानीय डॉक्टरों को पशु स्वामी ने उपचार के लिए बुलवाया।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000