पूरनपुर से दिल्ली में आंदोलन के लिए रवाना हुए काफी किसान, लाइव देखिए वीडियो
पूरनपुर (पीलीभीत)। आज भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष लालू मिश्रा व स्वराज सिंह के नेतृत्व में पूरनपुर से

काफी किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसानों का कहना है जब तक सरकार इन काले कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक हम लोग दिल्ली में केंद्र सरकार का विरोध करेंगे। देखिये वीडियो-
भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि आज शाम गोमती गुरुद्वारा से भी 2 ट्रैक्टर ट्राली व एक डीसीएम से किसान रवाना हुए हैं। सभी दिल्ली जाकर आंदोलन को सपोर्ट करेंगे।
