♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान वोट बढ़वाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

बिलसंडा। भाजपा पंचायत चुनाव के लिए भी अभी से तैयारी में जुट गई है। कार्यकर्ताओं को मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों को मतदाता बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रवार बैठकें कर जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं। शनिवार को भाजपा के कार्यालय बिलसंडा में भाजपा की बैठक हुईं।

भाजपा मंडल कार्यालय बिलसंडा पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष वा जिला मीडिया प्रभारी श्रीमान श्याम बिहारी भोजवाल जी ने जानकारी देते हुए सेक्टर एवं बूथ के पदाधिकारियों से कहा कि कोई भी नागरिक मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अनियमितता होने पर निर्वाचन अधिकारियों को अवगत कराना है। सभी पदाधिकारी, सेक्टर अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष के साथ तालमेल बिठाते हुए इस अभियान को सफल बनाएं। इसी के साथ बिलसंडा मंडल अध्यक्ष विक्रम गंगवार ने मंडल के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारियों से कहा कि मतदाता

पुनरीक्षण अभियान में सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ पर नए मतदाताओं का फार्म भर कर उनके वोट बनवाने का कार्य कराना है। मंडल में तीन हजार नए मतदाता बनाए जाने की जिम्मेदारी मंडल के पदाधिकारियों को सौंपी गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष विक्रम गंगवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल, सेक्टर संयोजक रजत मिश्रा, जिला मंत्री सतनाम सिंह, आईटी संयोजक अनुपम दीक्षित, रजत सागर, मंडल मंत्री दिलीप कुमार मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष महेश गंगवार, बूथ अध्यक्ष पप्पू मंसूरी, अरविंद शुक्ला, संजीव मोर्य, गुड्डू राजपूत,मनोज त्रिवेदी, मुकेश सिंह, ऋषिकेश मिश्रा, संत कुमार, रामवीर मिश्रा, गंगाराम वर्मा,कालीचरण वर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000