बीसलपुर में चोरों ने चार बंद घरों में की चोरी, मचा हड़कंप

दिवाली पर चोरों ने चार बंद घरों को बनाया निशाना

बीसलपुर। विगत रात्रि चोरों का तांडव देखने को मिला है। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में चोरों ने 4 घरों के कुंडे तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर डाली। बता दें कि चारों घर बंद थे, ग्रह स्वामी दिवाली पर्व पर अपने पैतृक गांव गए हुए थे।
नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में हरित क्रांति के निकट विगत रात्रि चोरों का तांडव देखने को मिला, चोरों ने एक-एक कर चार घरों के ताले तोड़कर हजारों की नगदी एवं जेवरात साफ कर दिए। नगर निवासी उषा शुक्ला ने बताया है कि वह नोएडा एक कार्यक्रम में गई थी सुबह 5 बजे जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का कुंडा कटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है जब उन्होंने बक्सा चेक किया तो उसमें झुमके पायल तब से चांदी के सिक्के गायब थे इसके साथ ही शालिग्राम, वीरपाल, महेश पाल के बंद घरों को भी चोरों ने निशाना बनाया। वीरपाल ने बताया है कि मकान में चोरों ने 18 हजार की नगदी साफ की बेटी की गोद भराई की रुपये रखे हुए थे। महेश पाल के मुताबिक पांच हजार की नगदी साफ की गई है।

चोर खेलते रहे पुलिस से आंख मिचौली

चोर पुलिस के साथ आंख मिचौली खेलते नजर आए, चोर घटना करके फरार हो जाते थे तब जाकर मौके पर पुलिस पहुंच रही थी, मोहल्ले वासियों ने चोर की आहट सुनकर पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद भी चोर मोहल्ले में घटनाओं को अंजाम देते हुए निकल गए।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000