बाघ की चहलकदमी से इलाके में दहशत बरकरार, आज सुबह भी हुए दीदार

 

गजरौला। पीलीभीत टाइगर रिजर्व जंगल के किनारे थाना गजरौला क्षेत्र सिरसा सरदहा में बाघ की दहशत बरकरार बनी हुई है।आज फिर बाघ की चहल पहल से से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना गया। एक मजदूर द्वारा गन्ने के खेत में आज सुबह बाघ को देखा गया। जिससे मजदूर सकते में आ गया। ग्राम प्रधान पति सोनू सिंह सरपंच व्लाक अघ्यक्ष ने बताया कि

नेपाल सरकार पुत्र तारा सरकार ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। गन्ने के खेत से और जिस खेत में पानी भरा हुआ था। अचानक ट्रैक्टर ट्राली वहां फंस गया।सोनू सिंह सरपंच के नौकर ने ट्रैक्टर से उतर कर देखा। कि ट्रैक्टर फस गया है। उसे कैसे निकाला जाए तभी अचानक उसकी नजर गन्ने की खेत की तरफ पड़ी उसे लगा कि यहां कुत्ता बैठा है। बह उसके पास गया। और उसे हट हट करके भगाने की कोशिश करने लगा। तभी उसने अचानक देखा यह तो बाघ है। डर के मारे उसके हाथ-पैर फूल गए। और वह कांपने लगा। और वहां से टैक्टर ट्राली छोड़कर गिर -गिर कर भाग गया।
और उस नौकर ने यह बात अपने मालिक सोनू सिंह सरपंच को बताया जिससे सोनू सिंह सरपंच अपनी फोर व्हीलर लेकर वहां गए। और उस बाघ को अपने मोबाइल से कैमरे में कैद किया। और वीडियो क्लिप बनाई और आज ही लेबर लगाई थी। गन्ना काटने के लिए अब लेबरों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। बाघ को देखकर। इससे दो हफ्ता पहले टाइगर चार लोगों को निवाला बना चुका है। बा मुश्किल कोशिश करके टाइगर को पकड़ा गया था। और आज सुबह फिर से टाइगर को जंगल किनारे गन्ने के खेत में देखा गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल फिर से बन गया। आए दिन टाइगर जंगलों से निकलकर आबादी की तरफ रुख लेने लगे। प्रशासन इसका कोई इंतजाम नहीं कर पा रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। आज तो मजदूर बाल-बाल बच गया। और बह बहुत बुरी तरह घबरा सा गया है।

रिपोर्ट-महेन्द्रपाल शर्मा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
14:11