मकसूदापुर शुगर मिल : कम भार की पर्चियों को लेकर भड़के किसान

*धरना दिया,सीएम को भेजा ज्ञापन*

*बिलसंडा* । मकसूदापुर
बजाज शुगर मिल प्रशासन की गन्ना पर्चियों के भार में मनमानी को लेकर किसान भड़क उठे और शुगर मिल पर जमकर धरना प्रर्दशन किया। हालांकि सोसायटी के सचिवों से वार्ता के बाद समस्या के निदान का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है। यहां पर 105 कुंतल गन्ने की पर्ची की बजाय 20 -20 कुंटल की पर्चियां जारी किए जाने से आक्रोशित तमाम गन्ना किसान राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष अंग्रेज सिंह वह किसान नेता कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में शुगर मिल गेट पर ही धरने पर बैठ गए। जिससे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतार लग गई ।उधर गन्ना सहकारी समिति सचिव ने मौके पर आकर किसानों को 20 की बजाय 60 कुंटल गन्ने की तौल कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही किसानों ने धरना समाप्त किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सहकारी गन्ना समिति सचिव को सौंपा है जिसमें किसानों से जुड़ी कई समस्याओं का जिक्र किया गया।
रिपोर्ट- मुकेश सक्सेना एडवोकेट

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000