आगे पुलिस प्रशासन और पीछे पैदल यात्रा कर रहे किसान, लाइव देखिए वीडियो
पूरनपुर। खुटार रोड पर पंजाब पैलेस के पास धरना दे रहे किसानों ने अचानक अपना इरादा बदल दिया व पैदल ही कूच करने लगे। इस समय नजारा यहां है कि सबसे आगे पुलिस प्रशासन के अधिकारी चल रहे हैं और उसके बाद किसान आंदोलन पर बैठी महिलाएं चल रही हैं। उनके पीछे किसान हैं और किसानों के पीछे उनके ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहन चल रहे हैं। देखिये वीडियो-
झुकना पुल पर पुलिस प्रशासन ने वाहन आड़े तिरछे लगाकर किसानों को रोकने का प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिली। किसान पैदल ही कढेरचोरा की तरफ बढ़ रहे हैं और उनकी पदयात्रा निरंतर जारी है और काफिला बढ़ता जा रहा है।

अतनेश शुक्ला की लाइव रिपोर्ट