भ्रष्टाचार के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से किया जायेगा कार्य : एडीजीपी

पत्रकारवार्ता में बतायी पुलिस की प्राथमिकतायें

ललितपुर। प्रत्येक पीडि़त को थाने स्तर पर ही न्याय मिल जाये, इसके लिए थाना प्रभारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिये गये हैं। यह बात अपर पुलिस महानिदेशक एके पाण्डा ने पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्हें शासन द्वारा जनपद का नोडल पुलिस अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग भ्रष्टाचार के खिलाफ भी व्यापक कार्यवाही करेगा, उसके लिए योजना तैयार की गयी है।
बीते दो दिनो से पुलिस नोडल अधिकारी जनपद में डेरा डाले हुये हैं, बुधवार को उन्होंने पत्रकारों को सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को प्रत्येक जनपद का नोडल अधिकारी नियुक्ति किया है। नोडल अधिकारी के रूप में जनपद की अपराधों समीक्षा की गयी। साथ थानाध्यक्षों को अपने मुखबिर तंत्र को तेज करने के लिए निर्देश दिये गये, जिससे कि अपराधों पर रोकथाम लग सके। उन्होंने बताया कि थानेस्तर पर पीडि़तों की समस्या हल की जाये, जिससे कि पीडि़तों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने बताया कि सभी विभागों बैठक भी ली गयी। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। थानाध्यक्षों को वांक्षित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि अधिकाँश मामलों में देखा गया है कि थानेस्तर पर समस्याओं का निराकरण नहीं होता है, इसलिए पुलिस के आलाधिकारियों को कार्यवाही निर्देश दिये जाते हैं, ऐसे में पीडि़त को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे थानाध्यक्षों के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए भी व्यापक दिशा निर्देश दिये गये। अपराधियों के खिलाफ भी व्यापक दिशा निर्देश दिये गये हैं। साथ ही छोटे अपराधों जैसे चोरी व झगड़े जैसे मामलों को भी गम्भीरता से लेने के आदेश जारी किये गये हैं। जिससे की बड़े अपराधों में रोक लगायी जा सके। एलआईयू को भी अपना तंत्र मजबूत करने के दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। महिला उत्पीडऩ व एससीएसटी एक्ट के मामलों में त्वरित कार्यवाही निर्देश जारी किये गये। मानव व पशु तस्करी जैसे प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही निर्देश जारी किये गये। नाबालिगों की गुमशुदगी जैसे मामलों को गम्भीरता ने लेने के आदेश जारी किये गये। जिससे उन्हें शीघ्र खोजा जा सके। उन्होंने कहा कि जिस घर का बच्चा गायब होता है, उस परिवार की स्थिति काफी खराब हो जाती है। इसलिए पुलिस को ऐसे मामलों में शीघ्र सफलता हासिल करने के लिए  अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान जनपद पुलिस द्वारा बहुत से सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। उन्हें बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिये हैं। उन्होंने जनपद में अपराध नियंत्रण कार्य की सराहना की है।

(ललितपुर से अन्तिम जैन की रिपोर्ट)

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
23:19