किसान द्वारा आत्महत्या करने की धमकी से मचा शोर, केंद्र पर पड़ा सभी धान खरीदने के निर्देश

घुंघचाई। धान क्रय केंद्र पर खरीद बंद है किसान परेशान है। मामले की शिकायत काश्तकारों द्वारा जिलाधिकारी से की गई थी जिसको संज्ञान लेकर के आज तहसीलदार विजय त्रिवेदी क्रय केंद्र पर पहुंचे और क्रय केंद्र परिसर पर पड़े सभी धान खरीद करने के निर्देश क्रय केंद्र प्रभारी को दिए गए। जिससे किसानों में खुशी देखी गई।

किसान ने दी आत्महत्या की धमकी

घाटमपुर साधन सहकारी समिति पर खरीद ना होने को लेकर के 1 किसान ने आत्महत्या करने का संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद हड़कंप मच गया। किसानों का सभी धान क्रय केंद्र पर खरीदने के आश्वासन पर संभ्रांत लोगों के बीच वार्ता के बाद आत्महत्या करने वाले किसान ने बात को माना। मामले को लेकर उथल-पुथल मची रही।

घुंघचाई साधन सहकारी समिति पर कड़ाके की ठंड में किसान अपना धान क्रय केंद्र परिसर पर लेकर के बिक्री की आस में उसकी रखवाली कर रहा है लेकिन क्रय केंद्र पर बीते लंबे अरसे से धान की खरीद ठप है जिससे किसान काफी परेशान है। मामले को लेकर के किसानों ने जिलाधिकारी को घटनाक्रम से अवगत कराकर क्रय केंद्र पर धान खरीद करने की गुहार लगाई थी। सोमवार को इसी मामले में क्रय केंद्र पर तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी मौके पर पहुंचे और मौजूद किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी वेद प्रकाश शुक्ला को निर्देशित करते हुए कहा कि हर कीमत में किसानों का धान मंगलवार से खरीदा जाए वरना विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिससे किसानों के चेहरे खिल गए। कड़ाके की ठंड में किसान एक ओर जहां सर्दी से परेशान हैं वहीं धान बिक्री ना होने पर किसानों की समस्याएं बढ़ी हुई थी। वही घाटमपुर साधन सहकारी समिति पर भी धान खरीद बीते लंबे अरसे से चल रही है जिसको लेकर के किसान काफी परेशान हैं।

गांव के ही सपा नेता और किसान परमजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर क्रय केंद्र पर पहुंचकर आत्महत्या करने की बात कही जिससे क्रय केंद्र के लोग हलकान हो गए। मामले को निपटाने के लिए गांव के संभ्रांत लोग एकत्र हुए और मौके पर गांव निवासी पीड़ित किसान परमजीत भी जहरीला पदार्थ लेकर के क्रय केंद्र पर पहुंचा था और उसने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने जैसे-तैसे मामले को सुलझा दिया। इस दौरान लंबे दौर तक हुई वार्ता के बाद तय हुआ कि क्रय केंद्र पर पड़ा सभी धान खरीदा जाएगा वहीं इस मामले में क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि किसान नेता लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं वास्तविक समस्या धान क्रय केंद्र से उठान को लेकर के है। आत्महत्या करने के मामले में हमको कोई जानकारी नहीं है। हां आज इस बात की आम सहमति बनी कि सभी काश्तकारों का धान खरीदा जाएगा।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000