
खबरों की मरम्मत : अफसरों के पास नहीं हैं किसान नेता के सवालों के जवाब
पीलीभीत : खबरों की मरम्मत के आज के समाचार पत्रों के चुनिंदा हेडिंग पर कमेंट पर गौर फरमाइए। यह कॉलम व्यंग विनोद के लिए है कोई भी दिल पर न ले-
केंद्र की नौकरियों में सामान्य वर्ग के गरीबो को आरक्षण 1 फरवरी से-
–मोदी जी गलत निर्णय। 14 फरवरी से करते। नया नया प्यार जो ठहरा सवर्णो से। वो भी 3 राज्य हारने के बाद। खैर जब जागो तभी सवेरा।
वीएम सिंह व अधिकारियों की वार्ता बेनतीजा
-नतीजा कैसे निकले। वीएम सिंह साहब ऐसे नेता हैं जिनके सवालो के जबाव अफसरों पर नही निकलते। कोर्ट से ही जबाव मिलता है। एसडीएम डीएम साहब से पूछकर आएगी फिर बताएगी की करवाई क्यों नही की मिल अफसरों पर। तब तक धरना जारी रहेगा।
शहर में केवल 24 आवारा पशु
–गिनने वाले जरूर बीरबल के बंसज रहे होंगे। एक बार वीरबल ने भी राज्य में कौओ की गिनती कराई थी। कहानी जरूर पढ़ी होगी आप सब ने। खोज का विषय यह है कि वीरबल है कौन?
रिश्तेदारी में प्रेमिका से मिलना युवक को पड़ा महंगा, जमकर हुई धुनाई
-कोई नही धूल झड़ गई। प्यार मुहब्बत में तो यह सब चलता ही रहता है। मजनूं कोतवाली आ गया तहरीर दी मेडिकल हुआ तब तो नाम जरूर छपता ताकि युवा इस लवगुरु से कोचिंग ले पाते।
भाजपा को हराकर गठबंधन बनाएगा नई सरकार : अमित यादव
-दिन में सपने मत देखो भाई। यह बताओ कितने दिन बाद पीलीभीत आये? क्या किया यहां वालो के लिए? विधायक निधि कहाँ है? कुछ तो हिसाब दो।
मुजफ्फरनगर गांव में शहीदो को दी श्रद्धांजलि
–महज खाना पूरी। जिले के अफसरों को कस्तूरी महोत्सव से फुरसत नही मिली। कुछ आवारा पशुओ के चक्कर मे फटकते रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बिल में घुसे रहे। भला हो सपा के एमएलसी का जो आईना दिखाने आ गए। बात वोट की होती तो दौड़ मच जाती।
वनरक्षक ने जंगली सुअर के शिकारियों को छोड़ा
–अरे भाई जाने भी दो कमाई के अधिकांश जरिया बंद हो रहे आप सुअर पर भी बबाल किये हैं। नोटिस जारी करा दिया। अब पेड़ नही कटवा पाते तो कुछ तो करेंगे ही।
सूबे में 40 रुपये किलो खरीदे जायेगे कटे बाल
–यही बचा था बाबा जी, यह भी करके देख लो। बल कटिंग केंद्र सरकारी खुलवाओ और बाल मुफ्त में ले जाओ। जनता भी खुश, काम भी 35। बाबा रामदेव ने तो नही दिया यह बिजनेश आइडिया।
कुम्भ दिलाएगा 1.2 लाख करोड़ का राजस्व
–अरे वाह। फिर क्यों योगी जी पर इल्जाम है कि वे कुंभ में जनता का धन बहा रहे हैं। यह तो विजनेश है। थोड़ा लगाकर ज्यादा कमाना। बहुत सही जा रहे हो योगी जी। सल्यूट।
जंगल मे वन अधिकारियों ने गन से लगाया निशाना
–भाई जी लगाया तो पर कई का निशाना चूक भी गया था। काश हकीकत में उतार पाती मॉक ड्रिल। तेंदुआ पकड़ा वो भी यूँ ही। उस गाँव मे मॉकड्रिल होती जहा रोज काल बनकर आता है बाघ परिवार का सदस्य।
दूल्हे ने पी शराब तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार
–शाबाश दुल्हन। दो चल चप्पल और मारती तो 3 नंबर पेज नही पहले पन्ने पर होती तेरी स्टोरी। पंडितो को पुलिस से वह यंत्र लेकर साथ रखना चाहिए जिससे शराब का पता चलता है। दूल्हे के आते ही मुंह मे पेल देना चाहिए ताकि दुल्हनों को आसानी हो पहचानने में।
मायावती के समनं में समाजवादी पार्टी मैदान में, जिलो में प्रदर्शन
-गंदी बात। अरे भाई बहन जी का सम्मान किसने दांव पर लगाया। देहाती कहावत चुहे को खुद मारकर जिंदा करने के लिए गोबर सुंघा रहे हो।
(हमारा आज का यह अंक कैसा लगा। व्हाट्सअप नंबर 9411978000 पर जरूर बताएं। सुझावों का भी स्वागत रहेगा।)
“अचूक”
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें