रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के राजेश खन्ना अध्यक्ष और नीरज गुप्ता होंगे सचिव, शैलेन्द्र व मधुर बने उपाध्यक्ष

पूरनपुर। रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के वर्ष 2021- 22 के लिए रोटेरियन राजेश खन्ना अध्यक्ष होंगे जबकि सचिव रोटेरियन नीरज गुप्ता होंगे।

उक्त जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ दिनेश गुप्ता ने बताया कि कल शाम रोटरी पदाधिकारियों की एक मीटिंग कोविड-19 प्रोटोकाल को अपनाते हुए की गई। जिसमें सर्वसम्मति से रो.राजेश खन्ना अध्यक्ष, रोटेरियन शैलेंद्र गुप्ता एवं रोटेरियन मधुर होड़ा उपाध्यक्ष, रोटेरियन नीरज गुप्ता सचिव, रोटेरियन संजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष, रोटेरियन संदीप सिंह सह सचिव, रोटेरियन अमित गुप्ता सार्जेंट एट आर्म एवं रो. संदीप गुप्ता, रोटेरियन विनय गुप्ता, रोटेरियन अशोक अग्रवाल, रो. आलोक सिंघल निदेशक चुने गए।

शीघ्र होगा शपथग्रहण, काम भी होंगे

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश खन्ना ने बताया कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा एवं इस वर्ष क्लब द्वारा सामाजिक सेवा के साथ-साथ शैक्षिक सांस्कृतिक एवं शारीरिक सभी प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा। विदित हो कि रोटरी का कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारंभ होकर 30 जून तक चलता है। बैठक में मुख्य रूप से दीपक अग्रवाल, राजेश रस्तोगी, अजय गुप्ता, संजीव गर्ग आदि उपस्थित थे। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image