कार की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, मचा कोहराम

गजरौला । पीलीभीत के माधौटांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास कार ने वाइक के पीछे से टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनगढ़ी पुलिस ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर बनी है। कार की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत के कारण पति, पत्नी रेफर भोजीपुरा राममूर्ति हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसमें इलाज के दौरान बनवारी लाल 50 वर्ष की मौत हो गई है। पत्नी सवित्री देवी 48 वर्ष गंभीर रुप से घायल हैं।

घायल सावित्री देवी

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव महुआ निवासी बनवारीलाल व सावित्री देवी पुल खमरिया रिलेशन मे मौत की खबर पर गये थे। दाह संस्कार के बाद बुधवार को महुआ घर वापस आते समय शाम को माधोटांडा रेल क्रॉसिंग मार्ग पर करीब 6:30 बजे कार सवार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुनगढ़ी पुलिस के कब्जे मैं है कार

घरवालों को खबर मिलते ही बनवारी लाल का बेटा राकेश बावू पत्रकार का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार में मातम छाया गया। वही बनवारी लाल की बेटी गायत्री देवी की 13 फरवरी को शादी थी। घर में धूमधाम से शादी की तैयारियां चल रही थी। लेकिन कल शाम पिता की मौत से कोहराम मच गया।

रिपोर्ट-महेन्द्र पाल गजरौला

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000