
महुआगुंदे में सर्दी में जकड़ा बछड़ा लगा रहा मदद की गुहार, नहीं पहुंचा कोई सेंटाक्लाज
पूरनपुर। भीषण सर्दी से जहां मनुष्य परेशान हैं वहीं पशु पक्षी व वन्यजीव भी बेहाल हैं। पूरनपुर के महुआ गुंदे गांव (सेहरामऊ उत्तरी थाना छेत्र) में एक बछड़े को सर्दी ने ऐसा जकड़ा कि वह गिर गया और उठ नहीं पा रहा है। इसी दौरान काफी कुत्ते पहुंच गए और बछड़े को नोचने लगें। मदद के लिए काफी चीर पुकार मचा रहे इस बछड़े को देखकर गांव से गन्ना छीलने के लिए गए मजदूरों ने आग जलाकर बचाने का प्रयास किया। अनुपम पांडे आदि लोग पहुंचे और डॉक्टरों को फोन करके सूचना दी लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा है। लिंक पर क्लिक करके देखिए वीडियो-
यूं तो आज क्रिसमस पर्व भी है। सैंटा क्लॉस सबको खुशियां बांटता है परंतु इस बछड़े को उस सैंटाक्लॉस का इंतजार है जो मौके पर आकर उसकी जीवन रक्षा कर सके।