बिलसंडा के युवक का देहरादून में हुआ कार से एक्सीडेंट

पीलीभीत। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर के रहने वाले अंकुल शर्मा का देहरादून में बाइक और कार से टक्कर हो जाने से काफी गंभीर चोटें आई हैं। थाना बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुर के रहने वाले अंकुल शर्मा पुत्र रामनरेश जो कि देहरादून में पढ़ाई करने के उपरांत नौकरी करते थे। बताया जा रहा है कि वह जब ड्यूटी से अपने आवास पर वापस आ रहे थे तो अंकुल व उनके साथी बाइक पर सवार थे। अचानक रोड के सामने से कार आ जाने से जोरदार टक्कर हुई जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनको काफी अंदरूनी चोटें आई हैं। उसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। परिवार वालों को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं।

रिपोर्ट-रजत मिश्रा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000