पूरनपुर डिवीजन पर मीडियाकर्मियों का धरना प्रदर्शन शुरू

पूरनपुर। पत्रकार नाजिम खान के घर के ऊपर की बिजली लाइन हटाने में विभागीय अफसरों की हीलाहवाली को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मीडिया कर्मियों के संयुक्त संगठनों ने आज पूरनपुर डिवीजन पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उधर अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने आज सुबह मौका मुआयना करके लाइन शिफ्टिंग की जानकारी रेल अफसरों के साथ ली। विधायक बाबूराम पासवान ने यह मामला निपटाने हेतु अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है। उधर सपा, भाकियू आदि संगठनों ने भी पत्रकारों को समर्थन दिया है। पत्रकारों ने बिजली विभाग के अफसरों पर धमकाने व भ्रष्ट नीतियों के तहत काम करके आला अफसरों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000