पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने नगर में घूम कर वितरित किए मास्क, लगाने को किया प्रेरित
पूरनपुर। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आज नगर क्षेत्र में भ्रमण करके लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। इनके पास मास्क नहीं थे उन्हें मास्क वितरित किए गए। अफसरों ने लोगों को बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना हम सबके लिए हितकारी है। मास्क ना लगाने से कोविड-19 संक्रमण फैलने का खतरा काफी अधिक है।
यहां एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार विवेक कुमार मिश्रा, सीओ व इस्पेक्टर आदि अधिकारी रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें