दिलावरपुर में जगदेयी ने अपने पुत्र रामनिवास से छीनी प्रधानी की कुर्सी, कई जगह हुई कांटे की टक्कर
घुंघचाई। पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य पूरी तरीके से संपन्न नहीं हुआ है। अभी तक कई प्रधान पद के दाबेदार भिड़ंत करते देखे जा रहे हैं। सिमरिया ग्राम पंचायत में राम अवतार भारती अपने प्रतिद्वंदी दुर्गा प्रसाद से 180 मतों से आगे चल रहे हैं वही केशवपुर ग्राम पंचायत में कृपाशंकर प्रजापति विजयी रहे। कबीरपुर कासगंज गांव में परिसीमन ओबीसी के लिए निर्धारित था जिसमें नरेश भारद्वाज की पत्नी
स्नेह लता विजयी रही। निवर्तमान प्रधान दिलावरपुर रामनिवास शर्मा
की मां जगदेयी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 190 मतपत्रों से हराया। उनकी विजय पर समर्थक बधाई संदेश शुभकामनाएं दे रहे हैं ।उन्होंने बताया कि गांव के छूटे हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराऊंगी और नारी सम्मान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। घुंघचाई गांव में सीमा देवी
अब तक के पंचायत चुनाव की सबसे कम उम्र की महिला ग्राम प्रधान चुनी गईं। उनको भी लोग बधाई संदेश दे रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 7से 4 वार्ड में माया देवी अग्निहोत्री विजयी रही। 8 से 11 में रूपरानी क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई। एक से 3 वार्ड घुंघचाई में सत्यपाल यादव विजयी हुए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी उनके समर्थक और लोग शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें
पेट्रोल पंप का सेल्समैन “वीरू” बना सबलपुर खास का प्रधान, 15 मतों से हुई जीत
https://samachardarshan24.com/?p=31328
रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें