♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्व सैनिक रेशम सिंह को अमानवीय यातनाएं देने में 2 दारोगा व 6 सिपाहियों पर मुकदमा, सिख संगठन लामबंद, दी आंदोलन की धमकी, लाइव देखिये वीडियो

पीलीभीत। मतगणना वाले दिन जनपद की पूरनपुर पुलिस द्वारा पूर्व सैनिक रेशम सिंह की बेरहमी से पिटाई करने और अमानवीय यातनाएं देने का वीडियो लिंक पर क्लिक करके देखिए-

https://youtube.com/shorts/ZKEq6XpFW7w?feature=share

इस बहुचर्चित प्रकरण में भारतीय सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क

भारतीय सिख संगठन के नेता जसवीर सिंह विर्क

ने कार्रवाई के लिए पुलिस को सोमवार तक का समय दिया है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लिंक पर क्लिक करके सुनिये उनकी बात-

https://youtu.be/qe3PW5ZHe2I

 यह मामला सुर्खियों में आने के बाद पूरनपुर पुलिस ने आज पूर्व सैनिक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में दो उप निरीक्षक व 5-6 अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में आरोपी उपनिरीक्षक को पहले ही निलंबित कर

दिया गया है और मामले की जांच पूरनपुर के पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है।

पीड़ित पूर्व सैनिक रेशम सिंह।

यहां बता दें कि मतगणना वाले दिन पूर्व सैनिक रेशम सिंह अपने बहनोई की मृत्यु होने पर अपनी दो बहनों व मां के साथ

दिल दहला देने वाले चोटों के निशान।

लखीमपुर जा रहा था। पूरनपुर मंडी समिति के सामने उनकी कार रोककर पुलिस वालों ने अभद्रता की थी।

इस तरह दी गईं अमानवीय यातनाएं।

नोकझोंक होने के बाद पुलिस ने पूर्व सैनिक को कोतवाली ले जाकर बेरहमी से पीटा था और अमानवीय यातनाएं दी थी।  देखिये इस तरह की गई थी पिटाई-

https://youtu.be/p8pOuKlfKdM

लिंक पर क्लिक करके सुनिए इस मामले में क्या बोले पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर-

https://youtu.be/h9z4acD1aWI

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000