♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डॉक्टर सत्यपाल शर्मा ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, एक माह में नई कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश

अमरैयाकलां(पीलीभीत)। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने अमरैयाकलां से तीसरी बार प्रधान बनने पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान डॉ0 सत्यपाल शर्मा को संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है और उनको जिम्मेदारी देते हुए एक माह में जिला कमेटी व ब्लॉक कमेटी गठन करने के दिशा निर्देश दिए है।
तहसील पूरनपुर के गांव अमरैयाकलां निवासी डॉ0 सत्यपाल शर्मा शुरू से ही राजनीति में सक्रिय रहे है। ग्राम पंचायत अमरैयाकलां में मजरा खाता, गौटिया, अमरैयाकलां शामिल है। जिसमें 2084 मतदाता थे। इस बार इन्होंने 144 वोटों से जीत हासिल की। इन्होंने वर्ष 1995 में पहला चुनाव क्षेत्र पंचायत सदस्य का लड़ा था। जिसमें यह क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गए। जिसमें क्षेत्र पंचायत से कई कार्य गांव में वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक कराए। उसके बाद वर्ष 2000 में पंचायत चुनाव हुआ। इसमें इन्होंने ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ा। ग्रामीणों इनके कार्यों को देखते हुए इनको प्रधान बना दिया।
इन्होंने वर्ष 2000 से 2005 तक प्रधान रहते हुए इनको कार्यों को देखते हुए यह राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन पूरनपुर के ब्लाक अध्यक्ष बन गए। जिन्होंने ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी से संगठन के काफी कार्य किए। वर्ष 2005 में महिला सीट होने के चलते इन्होंने अपनी माता विटोली देवी को क्षेत्र पंचायत सदस्य में चुनाव लड़ाया। जिसमें इनकी माता क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर वर्ष 2005 से 2010 तक क्षेत्र पंचायत में बखूबी कार्य करते रहे। इसके बाद पुनः वर्ष 2010 में स्वयं ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा। जिसमें जीत हासिल की और फिर यह वर्ष 2010 से 2015 तक प्रधान का कार्य करते रहे। अभी वर्ष 2021 में हुए पंचायती चुनाव में पुनः ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ा।

जिसमें इनके कार्यों को देखते हुए ग्रामीणों ने 144 वोटों से जिताकर तीसरी बार ग्राम प्रधान बना दिया।
इनके कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने मनोनयन पत्र भेजकर इनको पीलीभीत जिले में संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत कर दिया। इनको जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते ही एक माह में जिला कमेटी व ब्लॉक कमेटी गठन करने के निर्देश दिए। इनके जिला अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के कई नवनिर्वाचित प्रधानों ने शुभकामनाएं दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000