ग्लोबल हैंड वाशिंग डे पर स्कूली बच्चों को सिखाया गया हाथ धोना, बताया स्वच्छता से नहीं आती हैं बीमारियाँ

पीलीभीत। आज ग्लोबल हैंडवाशिंग डे के अवसर पर जनपद भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए स्कूलों में बच्चों को हाथ धोने के तरीके समझाये गए। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर ने सरकारी विद्यालय में जाकर बच्चों को हैंडवाशिंग का सही तरीका सिखाया।

इस लिंक से देखें वीडियो-

https://youtu.be/YwCpixBPrO8


सोसाइटी के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया आज ग्लोबल हैंडवाशिंग डे के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर में जाकर बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा बच्चों को हाथ ना धोने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। किस तरह से हम अपने हाथ को स्वच्छ रखकर होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। हमेशा खाने पीने से पहले या किसी वस्तु को छूने के बाद हाथ धोना चाहिए। हाथ धोने का सही तरीका सब बच्चों को समझाया गया। सभी बच्चों को स्वच्छता के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। स्वच्छ रहते ही हम कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। हाथ धोने से हम खुद को वह अपने परिवार को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। संस्था की तरफ से साबुन तथा हैंड वॉश भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर सोसायटी के आजीवन सदस्य कौशलेंदर भदौरिया, विद्यालय के प्रधानाध्यापक और आजीवन सदस्य बृजेश शुक्ला, इंदु गंगवार तथा विद्यालय का स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000