जुगाड़ू वाहन से घायल हुआ पूर्णागिरि जा रहा तीर्थयात्री, कार्रवाई में पुलिस सुस्त

पूरनपुर। नगर मोटरसाइकिल के पीछे लोहे की ठेली फिट करके जुगाड़ वाहन तैयार करके बेधड़क दौड़ाया जा रहा है। इन वाहनों से दुर्घटनाएं भी हो रही है परंतु दुपहिया वाहनों की चेकिंग करने वाली पुलिस की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ती है। आज माता पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहा एक युवक ऐसी ही एक ठेली की टक्कर से घायल हो गया।

उसका उपचार स्थानीय लोगों ने कराया परंतु पुलिस द्वारा ठेली चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मोहल्ले के दिनेश वर्मा ने बताया इस तरह की ठेलियों अक्सर दौड़ती देखी जा रही हैं

परंतु उन पर कार्रवाई करने के कोई प्रयास नहीं किए गए। लोहे की बनी यह ठेलियां अक्सर लोगों को चुड़ैल कर रही हैं। उन्होंने इन पर रोक लगाने की मांग की है। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000