पूरनपुर वालों को टीकाकरण हेतु जागरूक करेंगे संदीप के फ्लेक्स, विधायक बाबूराम ने किया अनावरण

पूरनपुर। कोरोना वैक्सीन लगवाने हेतु सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से पूरनपुर के समाजसेवी संदीप खंडेलवाल ने संपूर्ण तहसील में लगवाने हेतु फ्लेक्स तैयार कराये हैं जिसका आज विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान जी ने अनावरण किया। देखें वीडियो-

उन्होंने इस तरह के प्रयास के लिए सन्दीप खण्डेलवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज अवश्य लगवाने चाहिए क्योंकि अब 1 जून से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के लिए वैक्सीन (टीकाकरण) व्यवस्था शुरू कर दिया जाएगा। गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल ने भी सभी से कहा कि कोरोना से डरना नहीं है लड़ना है एवं कोविड प्रोटोकॉल का सबको पालन भी करना है। दोनों डोज जरूर लेनी हैं। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000