बाघ नही जंगली बिल्ली मारी गई थी मैलानी रेंज के गांव में

पूरनपुर :3 दिन पहले लुकटहा गांव से बाघ का मांस व पंजा बरामद किया गया था। वन विभाग द्वारा सात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। तहरीर थाने पर भी दी गई। गांव से बरामद मांस व अन्य सामान को वन विभाग ने कब्जे में लेकर जांच के लिए केंद्रीय पशु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र आईबीआरआई बरेली को भेजा गया। बरेली से अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची जिसमें वन संरक्षक पीपी सिंह शामिल थे। पीपी सिंह ने बताया की फिश कट अर्थात बिल्ली का जांच में मांस पाया गया जो खेतों में रहती है तथा मछली खाती है। यह सामान्य बिल्ली से कुछ बड़ी होती है। उन्होने बाघ मारे जाने से इनकार किया है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000