भाग्यवती से रूठा भाग्य, पति की मामूली हादसे में गई जान

घुंघचाई। साइकिल से खेत देख कर घर वापस आ रहा अधेड़ सड़क के खंडक में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना आस-पड़ोस खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने परिजनों को दी। घायल को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अचानक हुए हादसे से घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। चंद दिन पहले ही बेटी के हाथ पीले किए थे। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। होनी प्रबल है और बलवान कब किसके साथ क्या हादसा हो जाए लोग समझ नहीं पाते। चंद दिन पहले जिस घर में बेटी की विदाई के बाद खुशी का माहौल था अचानक एक छोटे से हादसे के बाद मातम में बदल गया। घटनाक्रम घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव गरीबपुर बिल्हा निवासी राम सागर उम्र 47 पुत्र मूलाराम के साथ हुआ जो बुधवार को देर शाम अपने खेत की जुताई होने के बाद मेंड़ को ठीक करने के लिए साइकिल से खेत पर गए हुए थे। वापस गांव लौट रहे थे तभी सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण ग्रामीण का संतुलन बिगड़ गया और वह साइकिल समेत पक्की सड़क पर उखड़े पत्थरों पर जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना आस-पड़ोस खेतों में काम कर रहे हैं ग्रामीणों ने परिजनों को दी। घायल को जब तक उपचार के लिए ले जाया जा रहा था रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। अचानक हुई घटना से गांव के लोग भी परेशान हैं वही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चंद दिन पहले ही मृतक ने अपनी बेटी के हाथ पीले किए थे। पत्नी भाग्यवती इस घटनाक्रम से काफी परेशान है मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्राम प्रधान पति श्री कृष्ण वर्मा ने बताया कि घटना दुखद है। मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं घर में अन्य कोई गृहस्थी को चलाने वाला नहीं है। शासन को चाहिए कि मृतक को आर्थिक सहायता मिल सके।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image