
बाबा जयगुरुदेव जी के पांच दिवसीय सत्संग का कन्याभोज के साथ हुआ समापन
बाबा जी ने हजारों की संख्या में कन्याओं को अपने हाथों से कराया भोज एवं दी दक्षिणा
पीलीभीत/तहसील पूरनपुर की ग्राम पंचायत टांडा के गांव जितौरिया में बाबा जयगुरुदेव जी का पांच दिवसीय सत्संग का आज कन्या भोज के साथ समापन हो गया। जिसमें 3 नवंबर से 7 नवंबर तक बाबा जी ने अपने मुखारविंद से सत्संग सुनाया एवं उन्होंने शाकाहारी जीवन के क्या फायदे होते हैं एवं शाकाहारी भोजन व्यक्ति की आत्मा और बुद्धि को शुद्ध रखने का काम करता है। उन्होंने अपने सत्संग में शाकाहार पर अधिक जोर दिया और उन्होंने बताया की आने बाला समय बहुत ही मुश्किलों एवं कष्टों से भरा होगा इसलिए तामसिक भोजन व शराब को त्यागकर शाकाहार अपनालो वरना आगे आने वाले समय में प्रकृति की मार से बचपाना बहुत ही मुश्किल होगा। इस लिए संतो के बताए हुए मार्ग को अपनालो तो तमाम बीमारियों से बच जाओगे ऐसी तमाम भविष्य वाणी से संबंधित बातें भी उन्होंने अपने सत्संग में बतायीं। लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो-
साभार-रामगोपाल कुशवाहा

