♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

व्यापारियों की सभी समस्याओं का कराया जाएगा निराकरण : कपिल अग्रवाल

पूरनपुर। युवा व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने पूरनपुर व्यापार मंडल की एक बैठक कल पूरनपुर युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष जगजीवन सिंह बाजवा के प्रतिष्ठान पर ली। बैठक में नगर व्यापार मण्डल द्वारा जिलाध्यक्ष का अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात पूरनपुर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने नगर में कोतवाली रोड पर आए दिन जाम लगने और स्कूली छात्रों को इससे सर्वाधिक परेशानी होने की समस्या से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया वहीं नगर महामन्त्री विवेक खंडेलवाल ने खाद्य विभाग की नियमावली में कुछ प्रावधान क्लिष्ट भाषा में होने के कारण आम व्यापारी की समझ में न आ पाने और उससे उनके अनुपालन में व्यवहार में समस्या आने की बात उठायी। रवि वर्मा ने सर्राफा व्यापारियों हेतु शस्त्र लाइसेंस जारी करवाने हेतु प्रशासन से वार्ता करने हेतु अनुरोध किया।

जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए इन सब को जिलाधिकारी पीलीभीत के समक्ष उठाने और इनके निस्तारण हेतु पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर के व्यापारी खुद को कभी भी अकेला न समझें जिला और प्रदेश संगठन हर समय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाये हर जुल्म के खिलाफ सर्वदा खड़ा है। उन्होंने कहा कि हर व्यापारी की पीड़ा उनकी अपनी पीड़ा है और उसे दूर करवाने हेतु वे भरसक प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने नगर इकाई को पूरनपुर क्षेत्र की सभी समस्याएं अपन लेटर पैड पर लिखकर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया जिससे उन सबको सम्बंधित अधिकारी के समक्ष निराकरण हेतु रखा जा सके।

लाइसेंस बनवाने हेतु 15 को पूरनपुर में लगेगा शिविर

जिलाध्यक्ष ने अवगत कराया कि उनकी और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशांक त्रिपाठी से वार्ता में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आगामी 15 नवम्बर को प्रातः 11 से अपराह्न 4 बजे तक पूरनपुर के व्यापारियों की सुविधा के लिए एक कैम्प खाद्य एवं औषधि विभाग के द्वारा पूरनपुर नगर में लगाया जाना निश्चित हो गया है। जिसमें सभी किराना, कंफेक्शनरी, मिठाई, औषधि, फल, सब्जी आदि खाद्य सामग्री का विक्रय करने वाले व्यापारी बन्धु सरकार द्वारा अब अनिवार्य कर दिए गए खाद्य लाइसेंस को अपने नगर में ही बनवा कर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने पूरनपुर इकाई को इसके सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों हेतु भी निर्देशित किया।

बैठक का संचालन युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष जगजीवन सिंह बाजवा ने किया।

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में युवा चेयरमैन गोल्डी जोशी, युवा नगर महामन्त्री रवि जायसवाल, शुभम भारद्वाज, गौरव गुप्ता, रवि वर्मा, शेखर गुप्ता,लक्ष्य गुप्ता, शौर्य गुप्ता, विवेक खंडेलवाल पीयूष भार्गव, राकेश शर्मा, प्रियांक अग्रवाल, जगजीवन सिंह बाजवा समेत सभी नगर व्यापार मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

शोक जताने भी पहुंचे

बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष पूरनपुर के दिवंगत व्यवसायी स्व. जगदीश राय जी अग्रवाल के आवास पर व्यापार मंडल पदाधिकारी गण के साथ गए और दिवंगत व्यापारी के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद नगर के व्यापारी चन्दन गुप्ता के पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत कर वापिस पीलीभीत रवाना हो गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000